फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से नाराज युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा सैदपुर स्थित पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करने में जुटी रही पर उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला खुर्द निवासी प्रवीण कुमार (29) घर से किसी बात से नाराज होकर शनिवार की दोपहर में निकला। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे तिरगांवा सैदपुर पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। युवक को पुल से नीचे नदी में छलांग लगाते देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पंहुची पुलिस निजी गौतखोरों की मदद से गंगा में युवक की खोजबीन करने में लग गई। युवक का कहीं भी पता नहीं चला। सूचना पाकर युवक के पिता डा. जवाहर यादव, माता मीना देवी, पत्नी रीता देवी, पुत्री लाडो भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक उसकी तलाश चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें