फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI एजेंट राशिद को NIA की टीम लेकर पहुंची चंदौली के गांव, परिवार वालों को सामने बैठाकर की 3 घंटे पूछताछ  

Sun, 28 Jun 2020 08:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
राशिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के रूप में काम करने के आरोपी राशिद को लेकर एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) रविवार की सुबह चंदौली जिले के चौरहट गांव पहुंची। यहां लगभग तीन घंटे तक राशिद के सामने परिवार वालों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया था और किसी को आने जाने नहीं दिया। इससे पूछताछ में क्या बात निकल कर आई इसका पता नहीं चला। पूछताछ के बाद राशिद को लेकर टीम वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह लगभग आठ बजे मुगलसराय कोतवाली के चौरहट गांव में एनआईए की टीम पहुंचने से खलबली मच गई। राशिद को लेकर पांच गाड़ियों से पहुंची टीम ने पूरे घर को घेर लिया और तीन घंटे तक राशिद की मां, भाई और नाना से पूछताछ की।

पूछताछ के बाद 11 बजे टीम राशिद को लेकर वापस रवाना हो गई। मूल रूप से वाराणसी के प्रह्लादघाट निवासी राशिद अपने नाना के यहां चौरहट में ही बस गया। आठवीं पास राशिद ग्लोसाइन बोर्ड लगाने का काम करता रहा है। राशिद के पिता इदरीश अपने दूसरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा रही। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राशिद। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, 19 जनवरी 2020 को यूपी एटीएस ने आईएसआई एजेंट राशिद अहमद को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया था। राशिद पर आरोप है कि उसने महत्वपूर्ण स्थानों, आर्मी और सीआरपीएफ कैंप की रेकी कर उनकी फोटो और वीडियो आईएसआई को भेजा था। वह यूपी के तमाम धार्मिक स्थलों और सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को भेजा चुुका है। राशिद दो बार पाकिस्तान के कराची शहर में अपनी मौसी के यहां भी जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें