फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की भूखी है सपा, बसपा और भाजपा

Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
सत्ता के लिए भूखे भाजपा, सपा तथा बसपा सिर्फ वादों में ही विश्वास रखते हैं। सत्ता पाने के बाद वादे भूल जाते हैं। इन्हीं दलों के चलते अति पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिला। ये बातें स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर जन अधिकार मंच के प्रत्याशी रामचन्द्र त्यागी के समर्थन में आयोजित जनसभा में जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लैपटाप, कन्या विद्या धन सरकारी खजाने के पैसे से दिया जाता हैं। राजा बनने के बाद दलों के लोग सरकारी खजाने को अपना मानकर योजनायें चलाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी को आरक्षण का लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, भाजपा की सरकारें गरीब विरोधी रही हैं। जनता चुनाव में इन सभी दलों को नकार देगी। सभा में प्रदेश अध्यक्ष मूलचरन निषाद, राष्ट्रीय महासचिव आईपी कुशवाहा, इरफान इरसाद, धनिराम बलदानी, विधायक मुगलसराय बब्बन चैहान, लालजी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा, राजू विश्वकर्मा, राजू मौर्या, गिरधारी मौर्या, हेमन्त बिंद, सुरेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें