फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पानी से टूटी सड़क, पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से राइट कर्मनाशा नहर में पानी बढ़ने से जहां खरौझा से बनरसिया गांव की निर्माणाधीन सड़क गई। वहीं मंगलवार की रात आई तेज आंधी व बारिश के दौरान लेवा-इलिया मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इससे तकरीबन दो दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे यातायात शुरू हो सका। वहीं पानी के बहाव से सड़क पर लगभग 10 फीट का बड़ा गड्ढा बन गया। मौके पर सिंचाई विभाग की टीम सड़क मरम्मत के कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन

खरौझा गांव के पास राइट कर्मनाशा नहर के दूसरे छोर से बनरसिया व खरौझा गांव को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आसपास की खेतों की सिंचाई के लिए नहर के पानी को ले जाने के लिए पुलिया बनाई गई थी। जिसमें रिसाव हो रहा था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से इसे ठीक नहीं किया गया और रिसाव के कारण कारण सड़क बह गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कविराज यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
वहीं लेवा-इलिया मार्ग पर पशु चिकित्सालय के समीप से कलानी गांव के पास तक वर्षों पुराने सैकड़ों पेड़ सड़क के किनारे लगाए गए हैं। मंगलवार की रात को लगभग नौ बजे आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इससे समदा पुलिया से कलानी गांव के समीप तक आधा दर्जन से अधिक पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिर गए। संयोग अच्छा था कि उस समय रास्ते से कोई भी यात्री गुजर नहीं रहा था। वहीं आंधी के चलते कस्बा में जर्जर हो चुके बिजली के तार टूट कर कई स्थानों पर गिर गए जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार को पूरे दिन बिजली विभाग का कोई कर्मचारी टूटकर गिरे तारों की मरम्मत करने नहीं पहुंचा था। इससे कस्बे वासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें