पीडीडीयू नगर। प्रशासन के आदेश और तमाम अपील के बाद भी कुछ लोग मनमानी और लापवाही करने से बाज रहे आ रहे हैं। शनिवार को परमार कटरा स्थित कपड़े के दुकान का शटर गिराकर अंदर ग्राहकों को बिठाकर कपड़े बेच रहे दुकानदार का मुगलसराय पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान काटा। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य लोगों का भी चालान कर पुलिस ने आठ हजार रुपये वसूल किये। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस की सख्ती के बावजूद दुकानदार बीच-बीच में अपनी दुकानें खोलकर सामान बेचने लग रहे है। शनिवार को मुगलसराय पुलिस को सूचना मिली कि परमार कटरा स्थित एक कपड़ा व्यवसायी बाहर से दुकान का शटर बंद कर भीतर से ग्राहकों को कपड़े बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर उठवाया तो देखा कि भीतर कुछ ग्राहक कपड़ा खरीद रहे है। इसके पुलिस ने दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिर से ऐसा हुआ तो मुकदमें की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने बिना मास्क व बेवजह बाहर घूम रहे लोगों का चालान किया।