फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों और ढ़ाबों पर चला जांच अभियान, हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीएमप्रदीप कुमार और सीओ भवनेश चिकारा ने बाट-माप के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों और ढाबापर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पेट्रोल पंप और ढाबा संचालकों को अनावश्यक जमावड़ा लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही पेट्रोल पंपों और संचालकों को सीसी कैमरा ठीक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर टीम ने पेट्रोल पंपों के सामने खड़े ट्रकों और टैंकरों के साथ ढाबों पर जांच अभियान चलाया। साथ ही मनिहरा सहित अन्य पेट्रोल पंपों की जांच पड़ताल की। इस दौरान स्टॉक और सीसी कैमरा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पंप व ढ़ाबा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, बाट माप अधिकारी एमएम अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें