फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 किसानों का आठ करोड़ ऋण पर ब्याज होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सहकारी बैंकों के बकाएदार किसानों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। इस योजना में पंजीकरण कराने वाले किसानों के लिए गए ऋण का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। इस योजना से जिले के 550 किसानों का आठ करोड़ रुपये ऋण पर ब्याज माफ किया जा सकता है। जिले में सहकारी बैंक का किसानों पर लगभग 14 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने खाद समेत अन्य कार्यों के लिए ऋण लिया था, लेकिन इसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। ऋण की राशि पर ब्याज लगने से राशि बढ़ती गई। ऐसे किसानों को राहत देने के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत पंजीकरण कराकर ऋण जमा कराने वाले किसानों का शत-प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऋण पर लगभग आठ करोड़ रुपया ब्याज लगा है। किसानों ने तत्परता दिखाते हुए पंजीकरण कराकर ऋण अदा किया तो ब्याज नहीं लिया जाएगा। बैंक अधिकारियों की माने तो किसानों ने खाद-बीज समेत अन्य जरूरी कार्यों में मदद के लिए सहकारी बैंकों से ऋण लिया है। अभी तक 550 किसानों ने ऋण अदायगी नहीं की। इन किसानों ने लगभग छह करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। अधिकतर किसानों का लोन एक से डेढ़ दशक पुराना है। ऐसे में लगभग आठ करोड़ रुपये ब्याज हो गया है। सहकारी बैंक की ओर से कई बार किसानों को नोटिस भेजा गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वर्तमान में किसान भी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से एक मुश्त समाधान योजना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान एक साथ अथवा किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। इस योजना में ऐसे बकाएदार शामिल होंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2013 तक अथवा इससे पहले ऋण लिया है। ऋण लेने वाले सदस्य की 30 जून 2020 से पहले मृत्यु हो चुकी हो। योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ब्याज की राशि माफ कर दी जाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रबंधक गोपाल सिंह ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराकर ऋण जमा कराने वाले किसानों को ब्याज दर पर 30 से 100 फीसद तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें