फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात में बिजली गिरने से इंसुलेटर जले, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। जोरदार बारिश के बीच शनिवार की रात बिजली गिरने से कई इंसुलेटर जल गए। इससे दो फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के कर्मियों ने मरम्मत कर करीब 15 घंटे बाद तहसील फीडर से सप्लाई तो शुरू कर दी लेकिन ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार की शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी। सकलडीहा उपकेंद्र से तहसील से तहसील, ब्लॉक, सीओ कार्यालय, डायट, कोतवाली समेत आधा दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। वहीं, ग्रामीण फीडर से नोनार, चहनिया, कमालपुर समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार की आंधी के साथ तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से कई इंसुलेटर जल गए, जिससे तहसील और ग्रामीण फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को मरम्मत के बाद दोपहर एक बजे तहसील फीडर से सप्लाई शुरू हो गई लेकिन ग्रामीण फीडर से शाम पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली कटौती से कस्बे के अलावा गांवों में भी पेयजल के लिए हाहाकार मच गया। वहीं, गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने से इंसुलेटर जल गए थे। मरम्मत कार्य चल रहा है। तहसील फीडर से सप्लाई चालू कर दी गई है। ग्रामीण फीडर से भी जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें