फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिकारों के लिए अनशन पर बैठे अनुदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। अनुदेशक शिक्षकों ने रविवार से सेवखर खुर्द गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने, बकाया एरियर के भुगतान और नियमित शिक्षकों के समान वेतन भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन


अनुदेशक शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पिछले 14 वर्षों से उन्हें विधिक और मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार फरवरी 2026 को 46 पेज का फैसला सुनाया था। अदालत ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के समान मानते हुए एरियर सहित वेतन और अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से देने का आदेश दिया था। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही।
जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि जब तक सरकार अनुदेशक शिक्षकों के एरियर का भुगतान और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करती, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। प्रत्येक रविवार को जिले के सभी ब्लॉकों में अनशन किया जाएगा। इस दौरान संजय कुमार, सुरेश जायसवाल, नरेंद्र कुमार, अमरनाथ राय, संतोष कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार, रामनरेश यादव, तपेश्वर कुमार, रामप्रताप यादव, अश्वनी कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें