फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्राओं को गलत तरीके से छूने का आरोप, अनुदेशक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। उन्होंने अनुदेशक पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने और शिक्षकों पर छात्रों से गुटखा मांगने का आरोप लगाया। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज किए। इसके बाद बीएसए ने अनुदेशक विजय कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में योगाभ्यास के दौरान अनुदेशक छात्राओं को गलत तरीके से छूते हैं। वहीं, कुछ शिक्षकों पर छात्रों से गुटखा और पान मंगाने का भी आरोप लगाया। अभिभावकों के अनुसार दो अक्तूबर को विद्यालय में जागरूकता टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को विद्यालय में होने वाली घटनाओं की जानकारी दी।
हंगामे की जानकारी पाकर बीईओ अजीत पाल विद्यालय पहुंचे और अभिभावकों को शांत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने बताया कि मामले की जांच और सभी पक्षों के बयान लेकर रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने अनुदेशक को निलंबित करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

कोट-
अभिभावकों के आरोप और बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुदेशक विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। - सचिन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें