फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यात्री से दुर्व्यवहार करने पर स्टाॅल खाली करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री से दुर्व्यवहार करना स्टाॅल संचालक को भारी पड़ा। एक्स पर यात्री की शिकायत के बाद रेल प्रशासन ने स्टाॅल खाली करने का निर्देश संचालक काे दिया है। बिहार के पटना निवासी उत्तम कुमार 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के कोच एस 4 पर पटना से आनंद विहार जा रहे थे। आठ अप्रैल को रात दो बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची। उत्तम कुमार ने एक स्टॉल पर कॉफी लेने के बाद बीस रुपये का नोट दिया और बिल मांगा। इस पर वेंडर ने बिल देने से मना कर दिया। उत्तम नो बिल नो पे की बात कहते हुए स्टॉल का वीडियो बनाने लगा। इस पर वेंडर उत्तम के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। उत्तम भाग कर ट्रेन में घुस गया लेकिन वेंडर वहां भी पहुंच गया और यात्री से हाथापाई की। यात्री ने घटना का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर अपलोड कर रेल मंत्री, दानापुर और पीडीडीयू मंडल के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी वेंडर का चालान कर दिया। अब रेलवे ने स्टाल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत स्टाॅल संचालक को स्टाल खाली करने का निर्देश दिया है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि यात्री से दुर्व्यवहार करने पर स्टॉल संचालक के लिए खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें