जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजन किया गया। जिसमें छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों की साफ-सफाई करवाने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, संपर्क पथ, प्रकाश की व्यवस्था, चेंजिंग रूम इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।