थाना क्षेत्र के समेकित जांच केंद्र के समीप एनएच दो पर मंगलवार को एंटी लिकर, उत्पाद बिभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ट्रक से दो हजार 845 लीटर शराब बरामद की। शराब से भरी बोतलों को ट्रक में लकड़ी के बुरादे में छिपाकर रखा गया था। इस दौरान टीम ने ट्रक चालक दीपक शर्मा को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जहां पुलिस ने शराब व ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं शराब तस्करी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।