फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के ऊपर से तार हटाने पर दिया जोर

Tue, 06 Sep 2016 01:39 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते डीएम कुमार प्रशांत।
विज्ञापन
 जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गये हैं उनका सर्वे कराते हुए हाईटेंशन तार हटाया जाना है। इसका इस्टीमेट बनाकर जिला बीएसए को उपलब्ध करायें।
विज्ञापन

   उन्होंने पोषण मिशन के तहत अधिकारियों द्वारा गोद लिये गये गांवों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में भरकर समय से जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराएं। नियमित रूप से पुष्टाहार वितरण कराने के निर्देश डीपीओ को दिया। हिदायत दी कि कन्दवा एवं नूरी विद्यालय के अधूरे कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक को हस्तान्तरित करें। पेट्रोल पंपों से घटतौली की शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि वे उपजिलाधिकारी के साथ पेट्रोल पम्पों का आकस्मिक निरीक्षण करें और रिपोर्ट प्रेषित करें।
ग्राम पंचायतों में अनटाइड फंड की धनराशि का सदुपयोग किये जाने पर जोर दिया। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु पीडब्ल्यूडी से कहा। परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि वे आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं डूडा की एक साथ बैठक आयोजित कर रोजगार मेला का आयोजन सुनिश्चित करायें। सूजाबाद पाइप लाइन पेयजल योजना में दो स्थानों पर लोनिवि द्वारा नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि शीघ्र पाइप लाइन का कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, डा. आरएन सिंह, परियोजना निदेशक डा. एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें