सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक के निर्देश पर स्थानीय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के दूसरेसेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने दी है।
उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 75 प्रश्न होंगे। सभी विषयों के पेपर का प्रारूप एक जैसा होगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। वही विश्वविद्यालय द्वारा बीए द्वितीय, तृतीय वर्ष वएमए की परीक्षा पूर्व की भांति तीन घंटे की होगी। इसमें 12 लघु उत्तरीय वैकल्पिक प्रश्न होंगे जिनमें 10 प्रश्न हल करने होंगे। वहीं आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में चार का उत्तर लिखना होगा। बताया कि पिछले 17 जून को अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर हुए आंदोलन के कारण कुछ परीक्षार्थियों की प्रथम पाली की परीक्षा छूट गई थी। इसे भी विश्वविद्यालय के निर्देश पर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। संवाद