सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। दूसरी तरफ, शिवांश के नाना शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पिता कमलेश यादव और उसकी बड़ी मां संतरा देवी पर हत्या का आरोप लगाया है।
नाना शिवशंकर ने दोनों में अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए इसे ही हत्या की वजह बताई है। मृतक के नाना की तहरीर के आधार पर कमलेश यादव और संतरा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद कमलेश यादव और संतरा देवी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।