फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के दरौली गांव शनिवार की शाम तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चंदौली क्षेत्र के जसुरी गांव निवासी अजय का पांच वर्षीय पुत्र राजदीप अपनी माता के साथ कंदवा क्षेत्र के दरौली गांव अपने ननिहाल आया हुआ था। शनिवार की शाम गांव के हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में वह दरौली-तेल्हरा मार्ग की तरफ स्थित तालाब के किनारे चला गया जहां पैर फिसलने से वह तालाब में डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ में खेल रहे बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जगदीप की माता निराशा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। जगदीप पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें