कंदवा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कवरुआ ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर गांव में सोमवार को सुबह घर के बाहर खेते समय एक बच्चा पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। श्रीरामपुर गांव निवासी सोनू राजभर छोटा पुत्र शुभम राजभर (6) सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह पास में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया।काफी देर तक जब शुभम का पता नही चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच किसी की नजर गड्ढे पर पड़ी। परिजनों ने उसे बाहर निकाला और सकलडीहा सीएचसी पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।