फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंखे में करंट उतरने से बच्चे की मौत, मां-बेटी झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। सोनभद्र की सीमा पर स्थित कुबराडीह गांव में सोमवार को स्टैंड फैन में करंट उतरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि मां-बेटी झुलस गईं। बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार संजय सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मां-बेटी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी नौगढ़ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के कुबराडीह गांव में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग पुराने ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर में तार जोड़ रहे थे। गलतफहमी से 11 हजार केवीए का तार जुड़ जाने से पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसी दौरान अनिल शर्मा की पत्नी प्रभावती आंगन को गोबर से लेप रही थी। बेटी अंशिका और तीन साल का अनुप्रीत आंगन में खेल रहे थे। आंगन में रखे पंखे में हाई वोल्टेज करंट उतर आया। इसी बीच अनुप्रीत ने पंखे को पकड़ा लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनकर प्रभावती पीछे मुड़ी तो देखा कि बेटा पंखे से चिपका हुआ है। मां-बेटी अनुप्रीत को बचाने पहुंचीं तो करंट से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर हालत में मां-बेटी को सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि करंट से बच्चे की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें