फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर कोदई गांव के पास मंगलवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव के युवकों ने चालक का पीछा किया तो वह ट्रक खड़ा कर थाने के अंदर घुस गया। वहीं, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोदई गांव निवासी कृष्णा का पुत्र आर्यन (5) शौच के लिए गांव के बाहर गया था। इसी बीच जमानिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक लेकर कंदवा की ओर भागने लगा। गांव के युवकों ने बाइक से पीछा किया तो चालक कंदवा थाने के पास ट्रक खड़ा कर थाने के अंदर घुस गया। वहीं, हादसे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें