आईसीएआर नईदिल्ली के खाद एवं उर्वरक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत रविवार को ब्लाक परिसर में किसान प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
इस
अवसर पर बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डा. वाईवी सिंह ने कहा कि किसानों को
सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए।
कृषि वैज्ञानिक डा. पीके
शर्मा ने कहा नौगढ़ के किसान पिछले तीन वर्षों से धान, गेंहू, मक्का एवं
चना की वैज्ञानिक विधि से प्रायोगिक खेती कर रहे हैं।
इसके लिए किसानों को
बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जाता है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डा. रामकेवल ने कहा
कि सुदूर क्षेत्रों के किसानों की भूमि का मृदा परीक्षण करवाना जरूरी है।