फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिशन शक्ति दीदी के तहत योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति दीदी के तहत बृहस्पतिवार को उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज नौबतपुर में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा तथा थाने की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 112, 108, 102, 1930 आदि के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें