पीडीडीयू नगर। यूरोपियन कॉलोनी स्थित कार्यालय पर नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या तीन की बैठक में लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान कर्मियों को नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रशिक्षक स्टाफ अफसर कमलेश तिवारी ने आपदा से बचाव के नियम और तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह जानकारी हमें आम जनता को बताना चाहिए, ताकि विषम परिस्थितियों में लोग बचाव कर सकें। उन्होंने हमले के पहले की सावधानी सहित सिविल डिफेंस के कर्तव्य पर चर्चा की। इस दौरान प्रकाश चंद्र चौरसिया, राकेश अग्रवाल, राकेश तिवारी, प्रिंस जायसवाल, मोहम्मद अनवर, गोविंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।