फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चौपाल में दी आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन, आवास योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवदत्तपुर और प्राथमिक विद्यालय शमशेरपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। देवदत्तपुर में चौपाल का उद्घाटन एडीओ पंचायत प्रभारी उपेंद्र साहनी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिंटू यादव ने किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी दी गई। शमशेरपुर चौपाल में चौपाल का शुभारंभ पंचायत अधिकारी गुड्डू यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष गहरवार ने किया।
उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई, जिससे मातृत्व के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें लाभान्वित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें