फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर जीआरपी को करें सूचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की रात स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को जागरूक रहने का आह्वान किया। किसी संदिग्ध वस्तु के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए जीआरपी लगातार जागरूकता और जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार की रात राजकीय रेलवे पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रेनों में और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जीआरपी कर्मियों ने सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फूट ओवरब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड पर संदिग्धों की तलाश की। इस दौरान यात्रियों से संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के दिखने पर जीआरपी को सूचित करने का आह्वान किया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें