नियामताबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता एसके पाठक और अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस टू का दौरा किया। इस दौरान यूपीएसआईडीसी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने औद्योगिक क्षेत्र में पिछले एक माह से हो रहे निरंतर ट्रिपिंग की बात रखी। दो एडिशनल फीडर, अलीनगर से एक अलग लाइन व समस्त इंसुलेटर आदि को बदलने के लिए मांग रखी। मुख्य अभियंता ने फैक्ट्रियों में भ्रमण कर बार-बार की ट्रिपिंग से होने वाले उद्यमियों के नुकसान को भी देखा वह समझा। पिछले शनिवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य के अध्यक्षता में प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से मिलकर 15 दिन के अंदर औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने की मांग की थी। साथ ही बिजली व्यवस्था न सुधरने पर समस्त फैक्ट्रियों को बंद कर वाराणसी मंडलायुक्त को चाभियाँ सौंप देने की बात कही थी। उसी के क्रम में प्रबंध निदेशक के निर्देश पर मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर बहुत जल्द समय के अंदर औद्योगिक क्षेत्र के समस्त विद्युत संबंधी समस्याओं को समाप्त करने का आश्वासन दिया। साथ में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को मंगलवार से ही बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए अधिशासी अभियंता को कड़ा निर्देश जारी किया। वहीं अधीनस्थों को निर्देश को कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। इस मौके पर एसएन पराशर, सतीश गुप्ता, अतर सिंह, विजय केसरी, अमित गुप्ता, परेश सिंह, राजेश जायसवाल, सौरभ शाह, संदीप सिंह, शांतिलाल जैन, चन्द्रेश्वर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल रहे।