पीडीडीयू नगर। काम में लापरवाही और अनियमितता की शिकायत पर मुगलसराय थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज पंकज सिंह को शनिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने लाइन हाजिर कर दिया।
पंकज सिंह की अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। सीओ आशुतोष ने बताया कि चौकी इंचार्ज पंकज सिंह को लाइन में भेजा गया है।