जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चंदौली स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ता ने उन्हें भारतीय राजनीति में सुचिता और शक्ति का प्रतीक बताया।
वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इंदिरा जी भारतीय राजनीति में सुचिता और शक्ति की प्रतीक थी।
अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एवं लोकप्रियता के चरमोत्कर्ष पर विराजमान रही। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वह बखूबी समझती थीं।
गोष्ठी में गंगा प्रसाद, रामानंद यादव, मुनीर खान, परमहंस सिंह राजपूत, श्रीकांत पाठक, अमरदेव राम, राकेश सिंह, राकेश पाठक, आलोक श्रीवास्तव, संतोष चौबे, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को सुभाष पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीजी की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में पौधरोपण कर गोष्ठी आयोजित की।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थीं। उनके जीवित रहते पड़ोसी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत नहीं रखते थे। सांप्रदायिक ताकतें सर उठाने में डरती थीं।
उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी परंतु देश में धर्म व जाति और नफरत का जहर पनपने नहीं दिया। कहा कि एसआईआर का फार्म भरवाने में कांग्रेस के पदाधिकारी पूरी तरह जनता की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने नगर के दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या पर आक्रोश जताते हुए हत्यारों को अति शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग व उनके परिजनों को पांच करोड़ मुआवजा देने की सरकार से मांग की।
अंत में दो मिनट मौन रखकर रोहिताश पाल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संगीता सिंह, हम्मीर शाह, अनवर सादात, राजीव सिंह, उषा यादव, मुन्नी सिंह, दीपक यादव, राजीव सिंह आदि रहे।