चकिया। कोरोना महामारी में पुलिस के थोड़ी ढील देते ही लोग इस कदर बेपरवाह हुए कि बुधवार को सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रहा न ही लोगों ने अन्य कोई सावधानी बरती। इससे कोरोना संक्रमण के पांव पसारने की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय नगर में कोरोना संक्रमण के रोग के लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन जमकर हो रहा है। प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बाद लोग नहीं मान रहे है। खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे लोग भी काफी बेपरवाह को गये हैं। वहीं दूसरी तरफ शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी करना लोगों के लिए मजबूरी बन गया जिसके लिए भी बाजार में खरीदारों की भीड़ हो रही है। बुधवार को भी बाजार में काफी भीड़ रही। कई लोग बिना मास्क के भी बाजार में घूमते नजर आये।