फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवीरा स्पोर्टिंग को हराकर फुटबॉल चैंपियन बनी इंडियन स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलवीरा स्पोर्टिंग क्बल की ओर से नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर चल रहे पत्रकार गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में इंडियन स्पोर्टिँग क्लब ने अलवर स्पोर्टिंग को पांच के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया। इस तरह टीम ने फुटबाल चैंपियन का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने अच्छे मूव बनाए लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। मैच के दूसरे हाफ में इंडियन स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान मृत्युंजय ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि यह कामयाबी अधिक देर तक नहीं टिक पाई। अलवीरा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अमन कुमार ने डी एरिया के पास से शॉट मार कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी। इस तरह 90 मिनट के खेल में दोनो टीम का स्कोर एक-एक गोल के बराबरी पर रहा। इस पर ट्रॉई-बेकर का सहारा लेना पड़ा। ट्राई ब्रेकर में इंडियन स्पोर्टिंग क्लब ने पांच के मुकाबले तीन गोल के अंतर से अलवर को पराजित कर विजेता होने का खिताब हासिल किया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान ने कहा कि आज फुटबाल का स्तर गिर रहा है। इसे बढाने की जरूरत है। इस अवसर पर सभासद नायाब अहमद रिंकू, बाबला मुखर्जी, रमेश कुमार, परवेज अहमद, गुड्डु रहे। अध्यक्षता समाजसेवी सुशील कुमार भारती ने, संचालन सकलैन हैदर और धन्यवाद ज्ञापन सलीम खान (चांद) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें