नगर के अलीनगर में इंडियन आयल डिपो के अधिकारियों के खिलाफ टैंकर यूनियन के कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहा। दूसरी तरफ डिपो के अधिकारियों ने शनिवार को इसी मुद्दे पर प्रशासिनक अधिकारियों से वार्ता की। यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत न करने को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
आईओसी और टैंकर यूनियन के बीच विवाद के बीच शनिवार को एसडीएम पीडीडीयू नगर डिपो में पहुंचे। यहां लंबे समय तक अधिकारियों से वार्ता की गई। हालांकि क्या वार्ता हुई, इस बारे में कोई बताने को राजी नहीं है। दूसरी तरफ आईओसी के अधिकारियों का टैंकर यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता न करने पर नाराजगी है। टैंकर परिवहन यूनियन के अध्यक्ष इश्तखार ने कहा कि आईओसीएल प्रशासन चाहे तो मध्यम और छोटे ट्रांसपोर्टरों के बीच कार्य को विभाजित कर सकता है। बावजूद इसके ट्रांसपोर्ट के साथ सौतेला व्यवहार किया जाना हम लोगों के समझ से परे है। कहा कि यूनियन की ओर से सोमवार को एसपी व डीएम को इसके खिलाफ पत्रक सौंपेंगे। इस मौके पर मधु राय, मोहम्मद यासीन डब्बल, रुस्तम सिद्दीकी, सतीश चौहान, संदीप चौहान , अजय कुमार, रुस्तम सिद्दीकी, लल्लू यादव, प्रीतम चौहान, शेख डब्बल, अजय कुमार गोंड, जवाहिर यादव, विजय यादव, कल्लू, रुस्तम, प्रकाश चौहान, भरत चौहान, सईद खान, बबलू भाई, तेज बहादुर रहे।