फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंटरनेशनल अंडर 23 टी-20 क्रिकेट में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेली जा रही इंटरनेशनल अंडर 23 टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैच में शनिवार को भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। टीम के जीत के आधार कप्तान पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी निवासी मिहिर यादव बने। मिहिर ने विस्फोटक पारी में 16 छक्का और 12 चाैकों की मदद से 62 गेंद में 171 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जिले के खिलाड़ी के इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अंडर 23 इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। ओपनिंग करने आए रिपल पटेल शून्य पर जबकि आर्यन जुर्याल 25 रन बनाकर आउट हो गए। आर्यन देसाई के शून्य पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान मिहिर यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 254 रन तक पहुंचाया। टीम की ओर से शाश्वत ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आए इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत के सिद्धार्थ देसाई (3.5 ओवर,48 रन, पांच विकेट) की गेंद को झेल नहीं पाए। पूरी टीम 14.5 ओवर में 252 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के कप्तान मिहिर यादव ने जैकब बेथल, जो रूट, डान मुसलेरी का कैच लपक कर इंग्लैंड को पैवेलियन भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिहिर नगर के कैलाशपुरी में अपने मामा राजेश कुमार सिंह के यहां रहकर ही शिक्षा और क्रिकेट का ककहरा सीखें हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें