फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों के दाम में हुआ इजाफा

Thu, 08 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले दिनों ठंड से मंडी में फलों की आवक कम थी। बावजूद इसके फलों के दाम कम थे। लेकिन गुरुवार को गणेश चौथ के मद्देनजर फलों के दाम बढ़ गए।
विज्ञापन


बाजार में सेब 120 रुपये, संतरा 60 रुपये, केला 50 रुपये दर्जन, अनार 140 रुपये, अंगूर 180 रुपये, बेर 50 रुपये किलो की दर से बिक रही है। फलों की यह कीमत अन्य दिनों की अपेक्षा 30 से 50 प्रतिशत  अधिक है।


इस बाबत फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण प्रसाद सोनकर ने बताया कि गणेश चौथ की वजह से फलों की खपत बढ़ जाती है। जिससे फलों के दाम में अचानक वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन




मौसम की वजह से बाजार में फूलों की आवक पहले से ही कम है। वहीं गणेश चतुर्दशी की वजह से फूल मालाओं की मांग बढ़ने के चलते इनके दाम में काफी वृद्धि हो गई है। इस बाबत माली दिलीप ने बताया कि वाराणसी स्थित थोक मंडी में ही फूल माला दुगुनी कीमत पर बिक रहे हैं।
विज्ञापन




यही कारण है कि हमें अधिक दरों में फूल माला बेचना पड़ रहा है। गणेश चौथ पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत करती है और शाम को गाय के गोबर से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर तिल के लड्डूू एवं कम से कम पांच प्रकार के फलों का भोग लगाकर ईश्वर से घर-परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना         करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें