फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के दो जिलों में धमकी आयकर टीम : फ्लोर मिलों के रिकाॅर्ड खंगाले, कई जरूरी कागजात जब्त; 10 घंटे चली कार्रवाई

Fri, 07 Mar 2025 03:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

यूपी के वाराणसी और चंदाैली में फ्लोर मिल संचालकों के घर पर आयकर टीम की छापेमारी चलती रही। महाराष्ट्र से आई टीम ने कई आवश्यक कागजातों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने मारा छापा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के डांडी में दो फ्लोर मिलों पर महाराष्ट्र से आई आयकर विभाग की टीम गुरुवार को सर्वे करने पहुंची। दोनों फर्मों के पूरे रिकाॅर्ड खंगाले गए। वाराणसी में भी फ्लोर मिल संचालक के घर पर टीम ने जरूरी रिकॉर्ड खंगाले।

विज्ञापन


कंप्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के साथ ही बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच की। सुबह 11 बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई दोनों जगहों पर रात 9 बजे तक चली। मौके से क्या-क्या मिला है, इस पर टीम के किसी भी सदस्य ने कुछ बोलने से इन्कार कर किया। आयकर विभाग की टीम आने की क्षेत्र में चर्चा होती रही।

आयकर विभाग की टीम का सर्वे मुंबई सहित अन्य जगहों पर एक साथ चला। पीडीडी यूनगर और वाराणसी में एक साथ आयकर विभाग की कई गाड़ियां फ्लोर मिल संचालकों के घर और गोदाम पर आकर रुकी तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


हालांकि टीम के साथ स्थानीय स्तर के विभागीय अधिकारी तो नहीं दिखे लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र से आई टीम ने यहां आने से पहले यहां के अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान दोनों फर्मों के रिकाॅर्डों की जांच की।

टीम ने फर्मों के वित्तीय लेन-देन, बिक्री और खरीद के रिकाॅर्ड की जांच की। अधिकारियों से भी पूछताछ भी की। टीम में शामिल अधिकारी सर्वे के दौरान अपने साथ कई जरूरी कागजात लेने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें