औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के डहिया गांव में रोशनदान तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने कपड़े की दूकान से नकदी समेत हजारों रुपए के सामान पार कर दिए। दूकान मालिक की तहरीर दिए जाने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस चोरी की घटना के प्रति संदेह जता रही है।
रामनगर निवासी विकास सिंह की डहिया गांव में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को वह रोज की भांति दूकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान में लगे रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती कपड़ों के साथ ही आलमारी में रखे पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोगों ने दूकान का रोशनदान टूटा देखा तो ब का पता चला। उन्होंने तत्काल दूकान मालिक को चोरी की सूचना दी।
दूकान मालिक विकास ने मौके पर पहुंचकर दुकान खोला तो उसके होश उड़ गए। दूकान से कीमती कपड़ों के साथ आलमारी में रखा पांच हजार रुपया भी गायब था।
दूकान मालिक विकास ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिसमें रोशनदान तोड़कर दूकान से कीमती कपड़ों और नकदी चोरी होने की बात कही है। चौकी प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।