फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई माह के प्रथम पखवारे में ही कर्मनाशा के बांध हुए फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जून माह में हुई अच्छी बरसात के बाद जुलाई माह में भी बरसात का क्रम जारी है। इससे जुलाई माह के प्रथम पखवारे के समाप्त होने के पूर्व ही कर्मनाशा सिस्टम के नौगढ़ तथा मूसाखाड़ बांध पूरी तरह भर गए है। वहीं चंद्रप्रभा सिस्टम के एक मात्र बांध चंद्रप्रभा में भी अच्छा-खासा पानी जुट गया है। इससे किसानों को धान के साथ ही गेहूँ की खेती के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार कर्मनाशा सिस्टम के नौगढ़ बांध का जलस्तर 893.5 फीट तक पहुंच गया है जबकि इस बांध को उच्चतम 895 फीट जलस्तर पर मेंटेन किया जाता है। वहीं मूसाखाड़ बांध का जलस्तर भी 354.5 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इस बांध को 356 फीट जलस्तर पर कई वर्षो से मेंटेन किया जाता है। वहीं लतीफशाह बीयर पूरी तरह फुल हो गया है, इसका जलस्तर 287.5 फीट तक पहुंच गया है। इस कारण बरसात होने पर बीयर से पानी गिर रहा है। जिससे मनोहारी दृश्य उत्पन्न हो गया है। चंद्रप्रभा सिस्टम के एक मात्र बांध चंद्रप्रभा का जलस्तर भी 763.5 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इस बांध को 775 फीट जलस्तर पर मेंटेन किया जाता है। इसी सिस्टम के मुजफ्फरपुर बीयर का जलस्तर 308 फीट तक पहुंच गया है,बीयर की क्षमता 313.5 फीट है। बांधो में पानी बढ़ने से किसानों को धान के साथ ही गेहूं की खेती के लिए भी पर्याप्त पानी मिलने की संभावना बढ़ गयी है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद ने कहा कि क्षमता से अधिक जलस्तर बढ़ने पर बांधों से कर्मनाशा तथा चंद्रप्रभा नदियों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे निचले लाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें