फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बोर्ड परीक्षा में नकल जारी, एक पकड़ाया

Wed, 22 Mar 2017 01:28 AM IST
chanduali
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SELF
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल धड़ल्ले से जारी है। मंगलवार को सुबह पहली पाली में हाईस्कूल संगीत गायन और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। शाम की पाली में इंटर भौतिक विज्ञान व  कामर्स की परीक्षा हुई। इसमें कुल 22194 परीक्षा में शामिल हुए और 2521 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में अमरवीर इंटर कालेज धानापुर में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाई स्कूल संगीत गायन में 211 ने परीक्षा दी जबकि सात अनुपस्थित  रहे। इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में 5531 ने प्रतिभाग किया, जबकि 653  अनुपस्थित पाए गए।वहीं शाम की पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई जिसमें कुल 16148 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1842 ने परीक्षा छोड़ दी। साथ ही कामर्स की परीक्षा में कुल 301 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 19 ने परीक्षा से दूरी बना ली। वहीं एक नकलची को अमर वीर इंटर कालेज से नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें