फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवाद में 15 लोगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप एक युवक की 15 से अधिक लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें युवक लहूलुहान हो गया। घटना के बाद सभी फरार हो गये। घायलावस्था में युवक कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर साईं धाम कॉलोनी निवासी रवि कुमार नामक एक युवक कार लेकर बुधवार की रात 9:30 बजे सहजौर की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वह लोहरा गांव के समीप पहुंचा ही था कि वाहन साइड करने को लेकर कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया, जिसके बाद वहां एकत्र हुए 15 से अधिक लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में रवि कुमार ने मुगलसराय कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें