पड़ाव भुपौली मार्ग पर बहादुरपुर गांव स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास शनिवार की शाम पांच बजे सब्जी विक्रेता की गुमटी में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। गुमटी के उपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार से नीम के पेड़ में होता हुआ करंट गुमटी तक पहुंचा। झुलसे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सूजाबाद गांव निवासी कल्लू साहनी (20) पुत्र लल्लन साहनी के सब्जी की दुकान बहादुरपुर स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास है। दुकान के उपर से हाईवोल्टेज तार गुजरा है और दुकान से सटे नीम का पेड़ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तार से नीम के पेड़ में करंट उतर आया और पेड़ के डाली गुमटी के टीन शेड में छूने की वजह से करंट दुकान में उतर आया।
शाम पांच बजे कल्लू ने टीन शेड के खंभे को छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। भाई को तड़पता जितेन्द्र उसे छूड़ाने पहुंचा। जैसे ही उसने कल्लू को छूआ वह भी चपेट में आ गया।