फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कहीं 24 तो कहीं 14 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। जिले में जर्जर खंभे और तार टूटने के साथ बारिश में फॉल्ट बढ़ने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। नियामताबाद के 10 गांवों में 24 और पड़ाव इलाके के 12 गांवों में 14 घंटे बिजली गुल रही। इससे गांवों में जलापूर्ति भी ठप हो गई है। 22 गांवों के लोग बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को देर शाम तक विद्युत निगम के कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को बारिश के दौरान नियामताबाद क्षेत्र के बिलारीडिह उपकेंद्र से मिल्कीपुर फीडर के 10 गांवों में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई तो शाम सात गगेहरा गांव निवासी ट्रक चालक सत्यनारायण बियार ने 11 हजार लाइन के खंभे पर टक्कर मार दी। इससे खंभे के साथ ट्रासफाॅर्मर पर भी गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दौड़ाया लेकिन वह भाग गया। जेई मुहम्मद शाहिद ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार को शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। 24 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
इसी तरह पड़ाव क्षेत्र के रतनपुर, डोमरी, सेमरा, कटेसर, चौरहट समेत 10 गांवों में मंगलवार की देर रात तक 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश रुकने के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो मालवीय पुल के पास तार में फाल्ट आने से फिर से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन



कोट-
ट्रक चालक के शराब के नशे में टक्कर मार दी थी, जिससे खंभा और ट्रांसफार्मर गिर गए थे। इससे 10 गांवों की आपूर्ति ठप है। नया खंभा और ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। - मुहम्मद शाहिद, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें