फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, कई चोटिल

Tue, 24 Nov 2026 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

जिला मुख्यालय के फुटिया और जगदीशसराय के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय के फुटिया और जगदीशसराय के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में काफिले की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय विधायक सुशील सिंह भी काफिले में मौजूद थे। हालांकि उनकी गाड़ी सुरक्षित रही।

पहले फुटिया के पास मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक सुशील सिंह का काफिला सोमवार को जिला मुख्यालय की ओर से गुजर रहा था। काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं। इसी दौरान फुटिया के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक काफिले में घुस गई और वहां चल रही एक फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद काफिले में चल रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


विधायक ने बताया संदिग्ध

विज्ञापन

बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मेरे पीछे लगभग 15 गाड़ियां थीं और आगे करीब 5 गाड़ियां थीं। मेरे पीछे वाली एक गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया, और मेरी अपनी गाड़ी पलट गई। जिस गाड़ी की वजह से यह हादसा हुआ, उसने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और मेरे आगे वाली गाड़ी में टक्कर मार दी। आगे की गाड़ियों में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने और उन्हें रोकने की कोशिश की। बातचीत हुई, और उन्होंने खुद को स्थानीय निवासी बताया; हालांकि, वे किसी नशे की हालत में नहीं लग रहे थे। जिस तरह से उन्होंने चार गाड़ियों में टक्कर मारी और जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की, वह बहुत संदिग्ध लगता है। मैं पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें