फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी भरने के विवाद में युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। स्थानीय बाजार में मछली मंडी के पास रविवार की दोपहर में पानी भरने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ अज्ञात लोगों ने शिनेश चौधरी नाम के शख्स को चाकू मार दिया। मछली मंडी में सबमर्शिबल पंप से लोग पानी भरते हैं। घायल दिनेश चौधरी के भतीजे प्रिंस ने बताया कि रविवार को उसके चाचा पंप से पानी लेने गए थे। इस बीच 4-5 अज्ञात लोगों से विवाद शुरू हो गया। उन लोगों ने चाचा शिनेश चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक अमित तिवारी ने बताया कि शिनेश चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि चाकू मारने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित के परिजनों की सूचना पर हमला करने वालों की धड़ पकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें