पंडालों में स्थापित मां वाग्देवी की प्रतिमाओं का शनिवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ गुलाल उड़ाते और माता के जयकारे लगाते हुए तालाबों, सरोवरों में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
जिले में पांच सौ से अधिक पंडालों में बृहस्पतिवार को माता सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। शनिवार को पंडालों से वाहनों पर मूर्तियों को रखकर शोभायात्रा निकाली गई। जयकारे लगाते, गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते श्रद्धालुओं ने तालाबों में प्रतिमा विसर्जन किया। नगर के दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब, गंगा नहर में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। सिकटियां परशुरामपुर में न्यू बाल्चर समिति के सदस्यों ने धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन किया। इस मौके पर राहुल वर्मा, अजीत प्रजापति, देवेश पांडेय, अमित, चंदन, भोले आदि मौजूद रहे। सकलडीहा के पौरा गांव में यादव स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मूर्ति विसर्जन धूमधाम से किया गया। इसमें अभिषेक यादव, अनिकेश यादव, अखिलेश यादव, आशीष, आर्यन, हिमलेश मौर्या, अमन गोंड, अभिषेक पासवान, छोटे लाल यादव, नागेंद्र, संजीव पाठक, संतोष पाठक, दीपक पाठक रहे। इसी तरह चहनियां, इलिया समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में मूर्ति विसर्जन हुआ।