फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मत्स्य पालन की दिशा में अपार संभावनाएं-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह और भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय में परमर्शदाता एसके सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम बर्थरा कला में बने तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने मत्स्य पालन के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी ली। विभाग ने बताया कि तालाब में प्यासी, रोहू, कतला, नैन, सिंघी, तिलफिया आदि मछलियों की प्रजाति तैयार की जा रही है। डीएम ने मत्स्य पालन कृषकों से बातचीत की। डीएम ने कहा कि जनपद में मत्स्य पालन की दिशा में अपार संभावनाएं हैं। जनपद में कुल मत्स्य उत्पादन 2600 टन है प्रति हेक्टेयर उत्पादन 50 कुन्तल है। यहां अत्याधुनिक फीस मंडी भी स्वीकृत हुई है, जिसका कार्य प्रारंभ होने वाला है। कृषक लालमनी सिंह को बायोफ्लॉक योजना, तारा देवी तालाब निर्माण प्रोत्साहन योजना, शिवदास सिंह तालाब निर्माण योजना, बाचाभूषण सिंह रियरिंग यूनिट योजना, रामअनन्त सिंह रियरिंग यूनिट योजना के अंतर्गत सभी मत्स्य पालकों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य वाराणसी मण्डल वाराणसी अनिल कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें