फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पत्थर, गिट्टी लदे ट्रक को वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। वन विभाग की टीम ने बुधवार की देर रात छापा मारकर पत्थर और गिट्टी लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक और खलासी पकड़े गये। वन विभाग ट्रक को चंद्रप्रभा रेंज अंतर्गत वन विश्राम गृह परिसर में लाकर सीज कर कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी विनोद पांडेय ने बुधवार की रात मिर्जापुर से सटी हिनौती दक्षिणी पहाड़ी पर टीम के साथ घेराबंदी की। इस दौरान एक ट्रक चालक अवैध गिट्टी, पत्थर लादकर भाग रहा था। वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए कटीले तार के चलते ट्रक फंस गया। इस दौरान टीम ने ट्रक समेत चालक व खलासी को पकड़ लिया। बताया कि ट्रक को सीज कर दिया गया है। पकड़े गये ट्रक चालक और खलासी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसके साथ वन विभाग की टीम पकड़े गए ट्रक को अवैध पत्थर गिट्टी ढोने के मामले में राज्य संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई में लग गई है। विनोद पांडेय ने कहा कि प्रतिबंधित पहाड़ियों पर अवैध पत्थर खनन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह पहले भी वन विभाग ने एक पत्थर लदे ट्रैक्टर को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें