फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिकअप से बिहार जा रही 9 लाख की अवैध शराब बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार

Wed, 20 Jul 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

चंदौली में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप से अवैध शराब की 161 पेटियां बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।  बरामद शराब की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
बरामद अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही लाखों की शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर गोधना चौराहे के पास से एक पिकअप से नौ लाख रुपए मूल्य की 161 पेटी अवैध शराब बरामद की। हालांकि तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब संग वाहन को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह और आलूमिल पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमनारायण सिंह फोर्स के साथ गोधना चौराहे के पास वाहनों की चेंकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप वाहन आता दिखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस चेकिंग देख पिकअप चालक और उसका साथी वाहन खड़ा कर भाग गए। पुलिस टीम ने वाहन से 161 पेटी अवैध शराब बरामद की।  बरामद शराब की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है। अलीनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें