चकिया कातवाली का निरीक्षण करते आईजी एसके भगत। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने सोमवार को चकिया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मिर्ची बम का कोतवाली में लाइव परीक्षण कराकर असलहों की गुणवत्ता को देखा। आईजी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये। सोमवार को शाम आईजी एसके भगत चकिया कोतवाली पहुंचे। आईजी को पुलिसकर्मियों ने ससस्त्र सलामी दी। उन्होंने पहले कोतवाली भवनों के साथ बैरक का निरीक्षण कर जवानों से उनकी सुख-सुविधाओं का हाल जाना तथा साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार का निरीक्षण कर वहां वस्तुओं के रखरखाव और बेहतर करने पर जोर दिया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिर्ची बम का परीक्षण कराकर असलहों की गुणवत्ता को परखा तथा असलहों की सफाई प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। अभिलेखों का निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने तथा अपराध व अपराधियों की डिजिटल सूची हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने तथा मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से करने के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखराम भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ शेषमणि पाठक, अतुल नारायण सिंह, कोतवाल राजेश यादव, एसएसआई राजकुमार शुक्ला सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।