फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की लागत से कूड़ा घर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत तहत स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 15 वां वित्त योजना से 4.99 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर दो कबीर नगर के तहत कूड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम, लिपिक राकेश रोशन ने नगर में हो रहे लगभग एक दर्जन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को जल्दी पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। नगर पंचायत तहत वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर छह, वार्ड नंबर आठ के पार्किंग स्थल में वाचनालय तथा टिन सेड निर्माण, नाली, पाइप लाइन, सीवर, सामुदायिक भवन सुंदरीकरण सहित तमाम विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी मेहीं लाल गौतम ने कहा कि कूड़ा घर बनने के बाद नगर से उठने वाले प्रतिदिन कुडों को एकत्र किया जाएगा। उसे दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों को अतिशीघ्र समय से पूरा करने के लिए रात में भी कार्य कराने का निर्देश ठेकेदारों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें