फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा सम्मेलन में आईजी ने सुनी आरपीएफ जवानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के आईजी सह प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त एससी पाढ़ी ने आरपीएफ जवानों से कहा कि रेल संरक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधे पर है। पूरी सतर्कता और ईमानदारी से इस कर्तव्य का पालन करें। पीसीएससी एससी पाढ़ी रविवार को नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित आरपीएफ लाइन के सभागार में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में बोल रहे थे। आईजी ने आरपीएफ जवानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं जवानों से ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि आरपीएफ जवान ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाएं। स्टेशनों व ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखने पर उसे तत्काल जांच कर कार्रवाई करें। इससे बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन जवानों की मौत हुई है, उनके परिजनों को 15 लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जवानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आप सभी बैंक में खाता खुलवा कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। बीच-बीच में ट्रांसफर होने पर बैंक एकाउंट को वहां ट्रांसफर कराने में सुविधा होगी। कहा कि अपनी अपनी समस्याओं को मंडल के सीनियर कमांडेंट को लिखित व मौखिक बताएं। वह अपने स्तर से समस्याओं का निदान करेंगे। जो समस्याएं जोन स्तर पर होगी कमांडेंट के माध्यम से मेरे पास आने पर उसका निदान किया जाएगा। जवानों की जो समस्याएं जोन स्तर पर निदान नहीं होने पर उसे महानिरीक्षक नई दिल्ली भेजा जाएगा। जवानों की समस्याओं को हर हाल में सुनी जाएगी और उसका निदान भी होगा। सम्मेलन में रेलवे संपत्ति की चोरी, सहित अन्य अपराधों की जांच कैसे करें इसके बारे में भी बताया। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने भी जवानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त एनएच राम, पीडीडीयू स्टेशन पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार, मानसनगर पोस्ट निरीक्षक रंजीत कुमार, यार्ड पोस्ट निरीक्षक श्याम बिहारी देववाड़ी, सीआईबी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, आरके कच्छवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें