फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव के किया सबका विकास

विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में उपस्थित महिलाएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को दे रही है। भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिस ब्रिटेन ने हमपर दो सौ सालों तक शासन किया, उसको पछाड़कर भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है। सीएम योगी रविवार को चंदौली में 963.52 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश बदल रहा है। वैश्विक मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। जब देश आजाद हुआ था। उस समय लाल किले पर तिरंगा फहराते देश के बहुत कम लोगों ने देखा था। क्योंकि उस समय देश में टीवी नहीं था। लेकिन आजादी के 75वें वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने जब लाल किले से तिरंगा फहराया और घर-घर पर तिरंगा लहराया तो यह दृश्य पूरे देश ने देखा। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान देश का सबसे प्रतिभाशाली नौजवान है। तकनीकी दृष्टि से भी सशक्त हो, वह देश-दुनिया में जा सके, वैश्विक मंच पर छा सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने प्रदेश में दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट या स्मार्टफोन देने का बड़ा कार्य अपने हाथ में लिया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। सीएम योगी ने चंदौली में 88.99 करोड़ की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और 874.53 करोड़ की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कहा कि जिले को सब्जी अनुसंधान केंद्र और फिश हॉट के रूप में बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां के लोगों को काफी रोजगार मिलेगा।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में छात्रा को लैपटाप वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आद- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें